फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद भवन मार्ग की दुकानें खुलीं

Sun, 05 Mar 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कटड़ा
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर, वैष्णो देवी, आतंकी हमला - फोटो : self
विज्ञापन
कटड़ा-अर्द्धकुंवारी के बीच बाणगंगा से बनाए जाने वाले लिंक मार्ग को लेकर उपजा तनाव शनिवार को थोड़ा कम हुआ। प्रशासन के आश्वासन पर दो दिन बाद भवन मार्ग की बंद दुकानें खोल दी गईं। घोड़े पिट्ठू वालों ने पहले ही हड़ताल खत्म कर दी है। प्रदर्शनकारियों को डीसी ने आश्वस्त किया कि विवाद के समाधान के लिए श्राइन बोर्ड ने टीम गठित की है, जो रविवार को जनता से सीधी बात करेगी। इस आश्वासन के बाद दुकानदारों ने दुकानें खोल दीं।
विज्ञापन


शनिवार को डीसी रवींद्र कुमार, एसएसपी ताहिर बट्ट और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने बाण गंगा से चरण पादुका तक दौरा कर स्थिति की जानकारी ली। चरणपादुका में प्रदर्शनकारियों के साथ बैठक की। इसमें जानकारी दी गई कि नए मार्ग पर उत्पन्न विवाद पर श्राइन बोर्ड से राज्यपाल तक संजीदा हैं।

इस समस्या के समाधान के लिए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है। जल्द ही टीम से लोगों की बात करवाई जाएगी ताकि कोई बीच का रास्ता निकाला जा सके। आखिर में इस आश्वासन पर प्रशासन और प्रदर्शनकारियों की सहमति बन गई।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सोहन सिंह, प्रताप सिंह, करण सिंह, सोहन चंद आदि का कहना है कि दुकानें खोलने का निर्णय उन्होंने प्रशासनिक के आश्वासन पर लिया है। अलबत्ता उनकी आगामी रणनीति बोर्ड द्वारा गठित टीम से होने वाली बातचीत पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें