उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में शनिवार को तीन महीने में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। शाम तक जिले में केवल दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ 17 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। करीब दो महीने के बाद जिले में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 100 से कम भी हुई है। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को बहुत ज्यादा राहत मिली है।
जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट लगातार जारी है। जून महीना शुरू होने के साथ ही मामले कम होने लगे थे और इससे प्रशासन को बहुत ज्यादा राहत मिली थी। हालांकि बीच में कोरोना के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी भी हो रही है। मई के मुकाबले में जून में बहुत कम लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पहले जहां हर रोज 50 से कम लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे थे तो अब इनकी संख्या 15 से कम हो गई है। शनिवार को कुल दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक बसंतगढ़ और एक पंचैरी में संक्रमित पाया गया है। इसके साथ कुल 17 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11128 हो गए हैं। 10905 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 131 की संक्रमण से मौत हो गई है। जिले में अब केवल 92 सक्रिय मामले बचे हैं। जिले में आज शनिवार को 13 नए कोरोना के मामले सामने आए और 8 लोग ठीक भी हुए।
किश्तवाड़ में 13 नए मामले आए सामने
किश्तवाड़। जिले में कोरोना संक्रमित 13 नए मामले सामने आए हैं। इनमें शामिल सभी स्थानीय लोग हैं। आठ व्यक्ति स्वस्थ हुए है। अबतक जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 4413 हो गई है। इसमें 4240 ठीक हुए हैं। 42 ने दम तोड़ दिया। नए मामलों के आते अब संक्रमितों की संख्या है 131 रह गई हैं।