फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मढ़वा में फंसे आदिवासी बकरवाल परिवारों को बचाया

विज्ञापन
मारवाह में फंसे आदिवासी परिवारों को बचाया गया
विज्ञापन
किश्तवाड़। भारी बारिश से फरीदाबाद के मढ़वा इलाके में सभी लकड़ी के पुल बह गए। कई आदिवासी परिवार (बक्करवाल) गर्मियों के महीने इसी इलाके में बिताने के लिए आते हैं जो यहां फंस गए हैं। उपायुक्त के निर्देश पर मढ़वा में फंसे आदिवासी बकरवाल परिवारों को बचाया गया।
विज्ञापन

किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा के निर्देशों पर मढ़वा के वन विभाग के वन अधिकारी विशाल चौधरी के नेतृत्व में टीम तुरंत हरकत में आई। प्राथमिकता के आधार पर एक अस्थायी लकड़ी के पुल का निर्माण शीघ्रता से किया गया। इससे महत्वपूर्ण संपर्क बहाल हुआ और फंसे हुए परिवारों की सुरक्षित वापसी संभव हुई।
आदिवासी बकरवालों ने जिला प्रशासन और वन विभाग को धन्यवाद दिया। उपायुक्त ने पुष्टि की कि प्रशासन जरूरतमंदों को समय पर सहायता प्रदान करने के लिए समर्पित है और आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन द्वारा संकटग्रस्त लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। संवाद

मारवाह में फंसे आदिवासी परिवारों को बचाया गया

मारवाह में फंसे आदिवासी परिवारों को बचाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें