फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ऑटो खाई में गिरा, आठ यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। पंचायत सीरा ए के कोई नाला के पास सराड़ से लाटी जा रहा एक ऑटो खाई में जा गिरा। हादसे में आठ यात्री घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) लाटी ले जाया गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक सराड़ से लाटी जा रहे ऑटो से चालक संतुलन खो बैठा। कोई नाले के पास वाहन खाई में जा गिरा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की मदद से घायलों को ऑटो से निकाल कर पीएचसी लाटी ले जाया गया। चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीएचसी अस्पताल चिनैनी रेफर कर दिया गया। घायलों में मनदीप कुमार, संजय कुमार, मकखनु देवी, निशा देवी, अहल देवी, शकुंतला देवी, हर्ष कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें