किश्तवाड़। एडीसी (विकास) मनोज कुमार ने मंगलवार को एमआईएस ऑपरेटरों और ग्राम रोजगार सहायकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न योजनाओं की प्रगति और प्रमुख मानकों की समीक्षा की गई।
एडीसी ने अधिकारियों से जॉब कार्ड की ई-केवाईसी, लाभार्थियों की आधार सीडिंग, जियो-मनरेगा के तहत निर्मित परिसंपत्तियों की जियो-टैगिंग, मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की स्थिति तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत मकानों की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इन सभी मानकों में लंबित मामलों के कारणों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। एसीडी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। बैठक में जिला स्तरीय समिति के तहत भौतिक रूप से पूर्ण, प्रगति पर चल रहे तथा निलंबित कार्यों को बंद करने से संबंधित नवीनतम एडवाइजरी पर भी चर्चा की गई।