फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आदर्श कॉलोनी-बस स्टैंड गली बदहाल, कीचड़ और गड्ढों से राहगीर परेशान, हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर चार में स्थित आदर्श कॉलोनी से बस स्टैंड को जोड़ने वाली मुख्य गली इन दिनों बदहाली पर आंसू बहा रही है। डीसी कार्यालय और कोर्ट जाने का मुख्य रास्ता होने के कारण दिनभर हजारों लोगों और दोपहिया वाहनों की आवाजाही रहती है लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन


स्थानीय सुरेंद्र अरोड़ा और राजेंद्र कुमार का कहना है कि गली में सीवरेज का गंदा पानी और कीचड़ भरा रहने से पैदल चलना दूभर हो गया है। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को गुजरने में भारी कठिनाई होती है। शुभम शर्मा ने कहा कि सड़क के बीचों-बीच बनी ड्रेन के लोहे के जंगले पूरी तरह टूट चुके हैं, जिससे दोपहिया वाहनों के फिसलने और हादसे होने का डर है।
लोगों का आरोप है कि बार-बार की जाने वाली अस्थायी मरम्मत कुछ ही दिनों में उखड़ जाती है, जिससे समस्या जस की तस बनी रहती है। जलभराव और गंदगी के कारण यह मार्ग अब नरक समान बन चुका है।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारी सद्दाम हुसैन ने आश्वासन दिया है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है। नए सत्र की कार्ययोजना और प्रस्ताव में गली के नवीनीकरण को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाएगा ताकि जनता को समस्या से स्थायी निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें