फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी में बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे में कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन की शिकायत पर वीरवार को प्रशासनिक टीम ने दौरा स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

वीरवार को एसडीएम अब्दुल सत्तार, तहसीलदार वेद प्रकाश, म्यूनिसिपल अध्यक्ष मानिक गुप्ता और उपाध्यक्ष अमित अवरोल ने कस्बे का दौरा किया। इस दौरान बेवजह घूम रहे लोगों के खिलाफ कारवाई करते हुए उन्हें थाने ले जाया गया। इसके बाद शाम को मुचलके पर छोड़ा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि कस्बे में लोग बेवजह घूम रहे हैं। अधिकारियों ने कस्बे का औचक निरीक्षण किया। इसमें बंद दुकानों के अंदर बैठे दुकानदारों और बेवजह घूम रहे लोगों पर कार्रवाई की गई। बाद में बश्ट गांव का भी दौरा किया। बिना मास्क के घूम रहे लोग प्रशासनिक टीम को देखकर फरार हो गया। अधिकारियों ने लोगों को कोरोना एसओपी का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें