फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा में 38 वाहनों के काटे चालान, आठ सीज किए गए

विज्ञापन
कोर्ट चालान करते पुलिस अधिकारी व आटों से पर्दे उतारते पुलिस के जवान - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में सोमवार को पुलिस ने पुरानी मारुति वैन और ऑटो रिक्शा में लगे पर्दों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 38 वाहनों के चालान काटे गए, और आठ वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन

एएसपी अमित भसीन के निर्देश पर एसडीपीओ कुलजीत सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने कस्बे के बस अड्डे, मुख्य फौव्वारा चौक, आदि स्थानों पर कार्यवाही की। इस दौरान कटड़ा में अवैध रूप से वर्षों से चल रही मारुति वैनों की जांच की गई। जिन चालकों के पास वैन के पूरे दस्तावेज नहीं थे, उनके चालान काटे गए। साथ ही ऑटो में लगे पर्दों को भी उतरवाया गया।
दिन भर चली कार्रवाई में पुलिस ने 38 मारुति वैनों और ऑटो के चालान किए। साथ ही आठ वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी भी दी कि अवैध वाहन न चलाएं, नहीं तो सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। थाना प्रभारी का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। गौरतलब है कि मारुति वैन व ऑटो के खिलाफ सप्ताह में यह तीसरी कार्रवाई की गई है।

कोर्ट चालान करते पुलिस अधिकारी व आटों से पर्दे उतारते पुलिस के जवान- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें