फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा में श्रद्धालुओं की शिकायत पर यातायात पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में नवरात्र महोत्व के चलते यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस सख्त हो गई है। इसी कड़ी में वीरवार को विशेष अभियान चला कर यातायात नियमों का उल्लंघन वालों पर शिकंजा कसा गया। इस दौरान करीब 50 ऑटो से परदे और साउंड सिस्टम आदि हटाया गया। क्योंकि कस्बे में चलने वाले ऑटो काले परदों के साथ ऊंची आवाज में म्यूजिक बजाते हैं, जिससे श्रद्धालुओं सहित आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में पुलिस से कई बार शिकायत भी की गई। इन पर संज्ञान लेने हुए यातायात पुलिस ने वीरवार को विशेष अभियान चलाते हुए कार्रवाई की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कटरा के बाणगंगा मार्ग पर विशेष अभियान चलाया है। वहीं, ऑटो चालकों को यातायात नियमों के साथ ही कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करने की हिदायत दी। ऐसा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें