चिनैनी। लंबित मांगों को लेकर जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की कामछोड़ हड़ताल लगातार जारी है। वीरवार को अस्थायी कर्मियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि सुनवाई नहीं हुई तो वह भूख हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
वीरवार को विभाग के कार्यालय के बाहर अस्थायी कर्मियों ने मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। प्रदर्शन में शामिल कर्मियों ने कहा कि त्योहारी सीजन जारी है, लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांग स्थायी करने की है। यदि मांगों को हल नहीं किया तो वह भूख हड़ताल पर चले जाएंगे।