पुलिस हिरासत में पकड़ा गया बाइक चोर।
रामनगर। घोरड़ी पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी अशरफ अली उर्फ (शिफू) निवासी लाख गुरही,मानी रामनगर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार बाइक के मालिक अजय कुमार पुत्र चुन्नीलाल निवासी हरतयान ने 11 जून को घोरड़ी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि छह जून वह अपने नानके बिंदला गांव में गया था। सुबह उसकी मोटरसाइकिल पल्सर (जेके02एएस 6360) वहां पर दिखाई नहीं दी। कुछ दिन तक उसने खुद मोटरसाइकिल को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसे पुलिस में शिकायत दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए घोड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज विक्रम कंथ ने अपनी टीम के साथ कई जगहों पर छापेमारी की। अंत में पुलिस ने चोरी की बाइक को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।