फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा में हुए सड़क हादसे में तीन घायल

विज्ञापन
टेंपो ट्रेवलर व टेंक्टर की टक्कर में क्षतिग्रस्त टेंपों व घायल चालक - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी से कोई एक किलोमीटर दूर शनिवार देर रात कटड़ा-जम्मू मार्ग पर श्राइन बोर्ड के कार्यालय के पास एक टेंपो ट्रेवलर और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे जम्मू की ओर आ रहे टेंपो ट्रैवलर (जेके 20ए-4165) की भिड़ंत ट्रैक्टर (जेके 20ए-0266) से हो गई, जिसमें टेंपो ट्रेवलर के चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए कटड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए घायलों को जम्मू जीएमसी भेज दिया।
घायलों की पहचान टेंपो ट्रैवलर चालक रवि कुमार (38) पुत्र संसार चंद निवासी बिलावर, संजय कुमार (37) पुत्र मंगत राम निवासी कुन्न द्रोड़ियां कटड़ा और मोहम्मद रिसकर (28) पुत्र मोहम्मद मुस्कीन निवासी जेडी रियासी के रूप में हुई है। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है, और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें