फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन के नचलाना में अमरनाथ यात्रियों की बस की ब्रेक फेल, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
-बस से कूदने से 10 यात्रियों को आई चोटें, सुरक्षाकर्मियों की तत्काल सहायता से हुआ बचाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर/रामबन। रामबन और बनिहाल के बीच नचलाना में श्री अमरनाथ यात्रियों की बस की ब्रेक फेल हो गई। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की मदद से बड़ा हादसा बच गया। सुरक्षा कर्मियों की क्विक रिस्पांस टीम ने समय रहते रेत और पत्थर डालकर बस को रोक लिया। इससे पहले बस से जान बचाने के लिए सड़क पर कूदे 10 यात्री मामूली रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार मुहैया करवाया गया। घायलों में एक बच्चा, 6 पुरुष और तीन महिला यात्री हैं।
जानकारी के मुताबिक पंजाब के होशियारपुर से बस नंबर (पीबी0 बीएन 9389) अमरनाथ यात्रा पर आई थी। बस में 40 यात्री सवार थे, जो बाबा बर्फानी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। रामबन के नचलाना में बस की ब्रेक फेल हो गई। इससे कुछ यात्री चलती बस से कूदने लग गए। चलती बस से एक के बाद एक यात्रियों को कूदता देख सड़क किनारे ड्यूटी दे रहे सुरक्षा कर्मी तत्काल सहायता के लिए दौड़े और कुछ दूरी पर रेत और पत्थर डालकर बस को रोक लिया गया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक ने भी दिखाई सूझबूझ
लोगों का कहना था कि बस के चालक ने भी इस पूरी घटना में काफी सूझबूझ दिखाई और ब्रेक फेल होने के बाद भी धैर्य नहीं खोया। थोड़ी सी भी चूक होती तो बस सड़क के साथ गहरी में गिर सकती थी। उधर, भारतीय सेना की तत्काल सहायता के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें