फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीसी ने की पीडीए मास्टर प्लान के संशोधन की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। डीसी सलोनी राय ने बैठक कर पटनीटॉप विकास प्राधिकरण (पीडीए) के लिए मास्टर प्लान के संशोधन की समीक्षा की। डीसी कार्यालय परिसर के मिनी कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई बैठक में अन्य मुद्दों की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन

अधिकारियों और हितधारकों ने योजना के विभिन्न पहलुओं और क्षेत्र पर इसके प्रभाव के बारे में बताया। डीसी ने वर्तमान भूमि उपयोग की स्थिति के बारे में जानकारी ली और पिछले मास्टर प्लान की तुलना में इसकी पूरी विश्लेषण रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। डीसी ने पीडीए के लिए मास्टर प्लान के संशोधन के महत्व पर जोर दिया जिसमें सभी चिंताओं और आपत्तियों को शामिल किया गया हो। बैठक में सीईओ पीडीए देवेंद्र सिंह भाऊ, एसडीएम चिनैनी गुरदेव कुमार, तहसीलदार चिनैनी पंकज कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें