फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ट्रक की भिड़ंत से मोटरसाइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- मृतक संजय कुमार उदयानपुर के बीडीओ कार्यालय में सचिव के पद पर तैनात थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डोडा। जिले में वीरवार सुबह ट्रक और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक संजय कुमार (35) उदयानपुर के बीडीओ कार्यालय में सचिव के पद पर तैनात थे। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि सुबह 11:30 बजे के समय डोडा पुर पर ट्रक पीबी12-एम8849 और मोटरसाइकिल जेके06बी-1696 की भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार संजय कुमार पुत्र हंस राज निवासी कोठी पाई, पुनेजा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही उदयानपुर इलाके में पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना के असल कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

डोडा में हुईं प्रमुख सड़क दुर्घटनाएं

- 27 नवंबर 2023 को जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
- 15 नवंबर 2022 को डोडा जिले में एक वाहन के चिनाब नदी में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
- एक अन्य हादसे में जिले में एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। इसमें आठ लोग घायल हो थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें