फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी नाशरी टनल में पांच गाड़ियां एक दूसरे से भिड़ीं, 11 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। बटोत पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पड़ती चिनैनी-नाशरी टनल में पांच गाड़ियों की टक्कर में 11 यात्री घायल हो गए। उन्हें चिनैनी सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से कुछ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर जिला रामबन की ओर जा रहे पांच वाहन चिनैनी-नाशरी टनल के बीच एक दूसरे से टकरा गए। हादसाग्रस्त वाहनों में एक ट्रक, एक टैंपों, दो कार तथा एक आटो शामिल है। इन गाड़ियों में सवार 11 लोग घायल हो गए । हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। चिनैनी टनल की एंबुलैंस मौके पर पहुंची और घायलों को चिनैनी सीएचसी अस्पताल ले जाया गया।
घायलों में सुरैया (26) निवासी रामबन, अजर अहमद (36) निवासी डोडा, शमशाद बेगम (36) निवासी गूल, इम्तियाज अहमद (31) निवासी बनिहाल, अख्तर हुसैन (40) निवासी कठुआ, रफीक अहमद (30) निवासी रामबन, रिंकू कुमार (20) निवासी रामनगर, पुष्पा देवी (40), दलीप चंद (30) निवासी बटोत, दलीप कुमार (30) निवासी रामबन, शकुंतला देवी (22) निवासी रामबन शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें