फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बोलेरो की टक्कर से बाइक पर सवार दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। धार रोड स्थित डाक घर के पास मंगलवार रात एक तेज रफ्तार बोलेरो की सामने से आ रही मोटरसाइकिल के साथ टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) एवं अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात लगभग 11 बजे धार रोड पर बोलेरो (जेके02सीएस- 6407) व मोटरसाइकिल नंबर (जेके06बी- 3104) की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी सुमित साधु (34) व शालू देवी (28) निवासी डोडा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बारे में पता चलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल दंपती को जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। अभी भी दोनों उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो बीच सड़क पर पलट गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे में घायल हुए दंपती सुमित साधु और शालू देवी मौजूदा समय में ओमाड़ा मोड़ उधमपुर में रह रहे हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें