फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलवामा के शहीदों को दीये और मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के गोल मार्केट स्थित लाल चौक व इंदिरा चौक पर पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को बलिदान हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

इसमें व्यापार मंडल व स्वर्णकार संघ व गोल मार्केट के व्यापारियों ने बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए ''एक दीया शहीदों के नाम'' जलाया गया। वहीं दूसरी ओर अखिल परिषद की ओर से भी इंदिरा चौक पर बलिदान हुए जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देने के साथ ही भारत माता की जय के जयघोष लगाए गए। इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें