पाक गोलीबारी के पीडितों के लिए रामबन में धन जुटाते एबीवीपी के सदस्य
रामबन। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जम्मू-कश्मीर के राजोरी, पुंछ और उरी जिलों में भारत-पाकिस्तान तनाव के पीड़ितों के लिए रामबन में धन संग्रह अभियान चलाया।
एबीवीपी रामबन के सदस्यों ने कहा कि परिषद पीड़ितों की सहायता के लिए बाजार संग्रह अभियान चला रही है। एकत्रित धनराशि प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की जाएगा। एबीवीपी जनता से उदारतापूर्वक दान करने और राहत प्रयासों में योगदान देने की अपील करती है। उनका सहयोग प्रभावित लोगों की पीड़ा को कम करने में मदद करेगा। एबीवीपी जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। संवाद