फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मलेरकोटला के अब्दुल ने पंजाब के असमेर को हराकर बड़ी माली जीती

Tue, 17 Jun 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मजालता। मजालता के बरनाड़ा में वार्षिक दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 60 मुकाबले हुए और पंजाब, बिहार, यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली से भी पहलवान ने पहुंच कर कुश्ती में अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मलेरकोटला के अब्दुल रज्जाक ने पंजाब के असमेर को हराकर बड़ी माली जीती। जबकि दूसरे माली मेंर मलेरकोटला के शरीफ पहलवान ने दिल्ली के प्रदीप को हराया और तीसरी माली में दिल्ली के अमित के ने पट्टी के बिल्लू पहलवान को हराकर जीती। दंगल कमेटी द्वारा आयोजित एक दिवसीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में आए सभी पहलवानों को अंगवस्त्र और फूल माला से सम्मानित किया गया। आस पास के दर्जनों गांव से लोगों ने दंगल का लुत्फ उठाया। इस मौके पर पूर्व सरपंच राजेश शर्मा, जुगल किशोर, संजीव सिंह, दर्शन कुमार भूषण कुमार, शाम वर्मा, बिशन दास, प्रकाश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वही मदन गोपाल ने लाखरी, और भूषण कुमार और अजय कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें