घायल महिला को इलाज के लिए ले जाते सेना के जवान व लोग। स्रोत : संवाद
- फोटो : udhampur
रामबन। हेलीपैड गूल के पास सोमवार सुबह टेंपो ट्रैवलर सड़क से फिसलकर पलट गया। हादसे में 13 यात्री घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार गूल से माहोर जा रहा टेंपो ट्रैवलर (जेके02एएन- 6365) गूल हेलीपैड के पास पलट गया।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर गूल आर्मी कैंप के पास तैनात सेना ने तुरंत बचाव अभियान चलाया, तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और 8 पुरुषों और 5 महिलाओं सहित सभी 13 यात्रियों को गूल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों की हालत स्थिर है और सीएचसी गूल में उनका इलाज चल रहा है। संवाद