फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मकान में आग, सब कुछ जलकर राख

Tue, 11 Mar 2025 12:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
चिनैनी के चलयाड़ गांव में मकान में लगी आग।  संवाद - फोटो : chineni
विज्ञापन
चिनैनी के चलयाड़ गांव में पेश आया दर्दनाक हादसा
विज्ञापन


चिनैनी। सोमवार को चिनैनी के चलयाड़ गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां मोहम्मद इसरायल के मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक मकान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

पंचायत बश्ट के पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दमकल की गाड़ी पहुंचने तक सब कुछ तबाह हो चुका था। प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए जल्द से जल्द मुआवजे की मांग की गई है। नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह अपनी टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवार को तत्काल टेंट और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें