उधमपुर। जिले में रविवार को एक दिन के अंदर रिकार्ड 419 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। पहले जहां कोरोना संक्रमण के मामले रिकार्ड बना रहे थे, वहीं अब कोरोना को मात देने वाले लोगों ने रिकार्ड बनाया है। रविवार को शाम तक कुल 29 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए जा चुके थे। इनमें 15 लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। वहीं अब दो दिन से कोरोना के मात देने वाले लोगों की संख्या में जबदस्त बढ़ोतरी हुई है। कोरोना को देने वाले बीएसएफ के जवान हैं, जोकि कुछ दिन पहले ही सहायक प्रशिक्षण केंद्र में पहुंचे थे और संक्रमित पाए गए थे। इनके कोरोना को मात देने के बाद स्वास्थ्य विभाग को भी बहुत ज्याद राहत मिली है। रविवार को शाम तक कुल 29 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें 14 लोग शहर व साथ लगते ग्रामीण इलाकों में संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ 15 लोग बाहरी राज्य से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं।
इनमें कुछ सुरक्षाबल हैं, जोकि छुट्टी काट कर घर लौटे हैं। इसके साथ शाम के समय कुल 419 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बहुत ज्यादा राहत महसूस की है। दो दिन के अंदर जिले में 563 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 5180 मामले हो गए हैं। इनमें से 4936 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 58 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 186 संक्रमण के मामले बचे हैं।