उधमपुर। सोमवार को जिले में बाहरी राज्य से लौटने पर एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। व्यक्ति को उधमपुर पहुंचने पर होम क्वारंटीन किया गया था और उसका कोरोना टेस्ट भी किया गया था। अब उनको होम आइसोलेशन पर रखा गया है।
जिले में कोरोना के मामलों में कमी स्वास्थ्य विभाग को बहुत ज्यादा राहत प्रदान कर रही है। रविवार को जिले में एक भी संक्रमित पाया नहीं गया था। सोमवार को बाहरी राज्य से लौटने पर एक संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4332 हो गए हैं। इनमें से 4263 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 12 सक्रिय मामले बचे हैं। इनमें से आठ को होम आइसोलेशन रखा गया है। तीन को फोर्स क्वारंटीन पर रखा गया है। एक का जालंधर में उपचार चल रहा है। 25 लोगो को होम क्वारंटीन किया गया है।