फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में खाना बनाते समय लगी आग, चार खोखे राख

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर बस अड्डे पर खड़ी बस (जेके02एआर-1313) में शनिवार शाम को खाना बनाते समय आग लग गई। चालक और सह चालक ने समय पर बाहर निकल कर जान बचाई है। वहीं, मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से चार रेहड़ीनुमा खोखे राख हो गए।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शाम करीब सवा पांच बजे बस अड्डे पर खड़ी थी और चालक व सह चालक अंदर छोटे सिलिंडर पर खाना बना रहे थे। इस दौरान आग लगने से चालक व सहचालक ने तुरंत बाहर निकल कर जान बचाई और अन्य लोगों को भी सूचित किया। उधर, जल रही बस पीछे की ओर चलते हुए रेहड़ियों के साथ टकराने के बाद रुक गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों और पुलिस ने अड्डे को खाली करवाया और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मगर तब तक बस राख हो चुकी थी।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बस अड्डे के पास ही दमकल विभाग का कार्यालय है, जिस कारण समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। अड्डे पर हमेशा 50 से 60 बसें खड़ी रहती हैं। अगर दूसरी बस में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। डीएसपी हेडक्वार्टर साहिल महाजन ने बताया कि घटना की जांच जारी है।
विज्ञापन

बस में नहीं था कोई यात्री सवार
आग की चपेट में आई बस उधमपुर से गूल-संघलदान रूट पर चलती है। घटना के समय बस में यात्री सवार नहीं थे। इस कारण बड़ा हादसा टल गया। वहीं, चालक और सहचालक ने भी समय पर बाहर निकल कर जान बचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें