फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानपा में शॉर्ट सर्किट से कच्चे घर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बड़ाली पंचायत के मानपा गांव में एक कच्चे मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिस कारण सामान राख हो गया। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को वृद्धा कौशल्या देवी के घर में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग का पता चलते ही कौशल्या देवी तुरंत घर से बाहर निकल आई और पड़ोसियों को सूचित किया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सामान जलकर राख हो गया था। पीड़िता ने बताया कि उसके जीवन भर की पूंजी आग की भेंट चढ़ गई है। उसके पास अब कुछ नहीं बचा है। प्रशासन से अपील है कि मुआवजा देकर राहत प्रदान की जाए। मौके पर पहुंची सरपंच सुषमा देवी ने बताया कि कौशल्या देवी गरीब है। आग से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इसलिए प्रशासन से मांग है कि पीड़िता को उचित मुआवजा देकर राहत पहुंचाई जाए। साथ ही ग्रामीण आवास योजना का भी लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें