उधमपुर/जिब। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से प्लां डंगा पीर बाबा से कैंबल डंगा लिंक रोड पर बनाई गई पुलिया बरसात की पहली बारिश में ही बह गई है। विभाग की ओर से 2.82 लाख रुपये की लागत इसी साल के मई-जून में निर्माण कार्य पूरा किया गया था। जो रविवार को हुई बरसात की पहली बारिश में बह गई है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है।
उनका कहना है कि पुलिया के निर्माण के दौरान ही इसमें घटिया निर्माण सामग्री की शिकायतें सामने आई थीं। ग्रामीणों ने भी इसकी जांच की मांग की थी, लेकिन इसके बावजूद घटिया निर्माण सामग्री के साथ ही निर्माण किया गया। फलस्वरूप रविवार को हुई बरसात की पहली बारिश में ही यह पुलिया बह गई है, इससे ग्रामीणों के लिए फिर से आवाजाही को लेकर परेशानी पैदा हो गई है। वहीं जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के जिला प्रधान हंस राज ने भी इस मामले पर चिंता व्यक्त की है। प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है।