संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को नेशनल हाइड्रो प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन सलाल प्रोजेक्ट के आधिकारिक क्षेत्र ज्योतिपुरम के पास डेंगू व मलेरिया प्रति जागरूक करने को अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान ज्योतिपुरम कॉलोनी के बाहर की तरफ से बिड्डा गांव जाने वाले सड़क मार्ग पर बनी झुग्गियों में चलाया जाएगा।
मौजूदा समय के दौरान उक्त हिस्सा कॉलोनी के बाहर है। इसके पास राधा कृष्ण भगवान का मंदिर के अलावा दुकानें है। झुग्गियों में रहने वाले लोग दिहाड़ीदार मजदूर हैं। ज्यादातर लोग मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं व झुग्गियों में परिवार के साथ रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग आज इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए एक अभियान चलाएगा। इसके साथ ही दवाई का छिड़काव भी किया जाएगा। झुग्गियों में रहने वाले लोगों को बरसात के मौसम में सफाई व्यवस्था बनाए रखने को कहा जाएगा।