चिनैनी। तेज बारिश और हवा चलने के कारण रविवार शाम को उधमपुर के थर्ड में 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से बंद हुई बिजली देर रात को बहाल हो पाई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार को तेज हवा और बारिश के बाद चिनैनी क्षेत्र में शाम के समय करीब 5 बजे बिजली बंद हो गई और घंटों तक बहाल नहीं हुई तो लोगों ने बिजली विभाग से संपर्क किया। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि 33 केवी लाइन में फाल्ट के कारण बिजली बंद हुई है और फाल्ट ढूंढने का कार्य किया जा रहा है। वहीं देर रात 12:30 बजे क्षेत्र में बिजली बहाल हो पाई, इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली बंद के कारण लोगों के कई कार्य अधूरे रह गए थे, जिन्हें उन्होंने सोमवार को पूरा किया गया। संवाद