कुलटयार नाले से बालक का शव निकालते राहत कर्मी। संवाद
- फोटो : udhampur
अपने साथियों के साथ क्षेत्र में लगे मेले को देखकर घर लौट रहा था बालक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। तहसील पंचेरी के कुलटयार पंचायत में रविवार शाम को 9 वर्षीय बालक की नाला पार करते समय तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। हालांकि देर रात तक थाना पंचेरी की पुलिस टीम व स्थानीय लोगों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर बालक की तलाश की, लेकिन खराब मौसम के चलते सफलता नहीं मिली थी।
इसके चलते प्रशासन ने देर रात उधमपुर से एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर रवाना किया था। सुबह पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने सुंयक्त प्रयासों से कुलटयार नाले से बालक के शव को बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि बालक अपने साथियों के साथ क्षेत्र में लगे मेले को देखकर घर लौट रहा था। तभी अचानक तेज बारिश होने से नाले में पानी का बहाव बढ़ गया। इसके चलते बालक नाले को पार करते समय बीच में फंस गया और तेज बहाव में बह गया। पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, लेकिन मौसम खराब होने व नाले में पानी के तेज बहाव के कारण बालक का शव बरामद नहीं हो पाया था। इसके बाद सर्च ऑपरेशन को बंद कर दिया गया था। सुबह एक बार फिर से पुलिस, एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों ने बालक के शव को बरामद कर लिया। बालक की पहचान अविनाश पुत्र प्रीत सिंह के रूप में हुई है।