फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां शुरू की

Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। इस सिलसिले में मंगलवार को बूथ लेबल आफिसरों (बीएलओ) की बैठक हुई। दो सत्रों में चली बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियाें पर ही विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

जिलाधीश और जिला मुख्य चुनाव अधिकारी (डीईओ) यशा मुद्गल ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव की सफलता और उपलब्धियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में 80 फीसदी वोटरों की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ लोगों में मतदान को लेकर जागरूकता भी आई है। बैठक में 493 बीएलओ मौजूद थे, जिसमें 35 बीएलओ में से 29 बीएलओ को सराहना प्रशस्ती-पत्र दिया गया और अन्य को बेहतर काम का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। डीआईओ ने बीएलओ को बताया कि 3 से 9 अगस्त तक विशेष कैंप आयोजित होने जा रहे हैं, जिसमें जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों में वोटरोें को जागृत किया जाएगा। वोटर पहचान पत्र और उनकी वेरीफिकेशन को लेकर भी विशेष आदेश दिए गए। किसी भी मतदाता का नाम काटने व नए को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू करने के अलावा समयबद्ध तरीके से सभी काम पूरे करने पर जोर दिया गया। चुनाव संबंधी कार्यों की समय पर रिपोर्ट भेजने के भी आदेश दिए गए। बैठक में तीसीलदार संजय बडयाल, एसएन सुमन, जिला सूचना अधिकारी डा अश्विनी हंसा, नायब तहसीलदार आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें