फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा-उधमपुर रोड तीन घंटे तक जाम रखा

Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। बिजली और पानी का संकट अब नगर के बाहरी क्षेत्र में भी गहराने लगा है। टिकरी के लोगों ने इन दोनों चीजों की अनियमित सप्लाई के चलते मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया और उधमपुर-कटड़ा रोड को तीन घंटे तक जाम रखा। लोगों की मांग है कि बरसात के मौसम और भीषण गर्मी में बिजली की सप्लाई नियमित की जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों के अनुसार बिजली के मीटर में रीडिंग कम होती है और मीटर रीडर अधिक बिल भेज रहे हैं। इस मामले की जांच कराने की भी मांग की गई। सुबह नौ बजे ही टिकरी, सुंदरानी क्षेत्र के लोगों के सब्र का बांध तब टूट गया, जब बिजली का बिल रीडिंग से भी अधिक मिलने लगा। गुस्से में लोगों ने मिलकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला किया। लोगों के अनुसार बिजली कटौती के कारण पानी की सप्लाई भी बाधित रहती है। इस पर टिकरी के सरपंच यशपाल शर्मा और सुंदरानी के सरपंच राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।
प्रदर्शन करने के बाद लोगों ने टिकरी उधमपुर रोड़ को भी जाम कर दिया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सरपंच यशपाल और राजेंद्र सिंह ने कहा कि अवैध कनेक्शन के खिलाफ कार्रवाई के बदले विभाग उन लोगों पर कार्रवाई कर रही है, जो ईमानदारी से बिल जमा करवा रहे हैं। कई घंटे तक जाम रहने के कारण कटड़ा-उधमपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियां हुईं। गाड़ियों की इतनी लंबी कतार लगी कि हाईवे भी इससे प्रभावित रहा। पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मेहनत करनी पड़ी। अतिरिक्त पुलिस बल, नायब तहसीलदार डिप्टी राम और चौकी प्रभारी सुरेश गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को संबंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। तीन दिन में उनकी समस्या को हल करेंगे। इस आश्वासन पर जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें