फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन किस लिए किए गए सम्मानित

Tue, 04 Feb 2014 02:49 PM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मुख्य समारोह के दौरान मार्च पास्ट में पीजी कालेज के एनसीसी सिनीयर डिवीजन बॉयज ग्रुप को पहला स्थान मिला। जबकि हायर सेकेंडरी स्कूलबॉयज एनसीसी ट्रुप को दूसरा और महिला कालेज एनसीसी को तीसरा स्थान मिला। एनसीसी जूनियर डिवीजन में राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी को पहला स्थान, जवाहर नवोदय विद्यालय को दूसरा एवं केवी-1 एनसीसी गर्ल्स व हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

मार्च पास्ट हायर सेकेंडरी स्कूल स्तर पर हैपी माडल हायर सेकेंडरी स्कूल को पहला स्थान मिला। जबकि ब्रह्मर्षि बावरा शांति विद्यापीठ व गढ़ी स्कूल को दूसरा व गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल को तीसरा स्थान मिला। मिडिल स्कूल के मार्च पास्ट ट्रुप में गर्ल्स मिडिल स्कूल शक्तिनगर को पहला, राजकीय मिडिल स्कूल गोपा मंदिर को दूसरा व मिडिल स्कूल जखैनी को तीसरा स्थान मिला। फ्लैग ट्रुप में गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल को पहला, गढ़ी हायर सेंकेंडरी स्कूल को दूसरा व भारतीय विद्या मंदिर स्कूल को तीसरा स्थान मिला। बैंड ट्रुप में एओसी हायर सेकेंडरी स्कूल को पहला, मार्डन हाईस्कूल धनोड़ी को दूसरा व गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल को तीसरा स्थान मिला। भारतीय में ब्रह्मर्षि बावरा विद्यापीठ के बच्चे भी पुरस्कृत किये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें