फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने अचानक बदली करवट

Fri, 17 Jan 2014 05:48 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/चिनैनी। जिले में मौसम वीरवार की दोपहर होते ही एकाएक रंग बदलने लगा। इस बीच बदलते मौसम में ऋतु परिवर्तन का जहां अहसास होने लगा है, वहीं एक बार फिर मैदानों में बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर हिमपात के संकेत होने लगे हैं। वीरवार की सुबह अच्छी धूप निकली रही। दोपहर होते ही घने कोहरे के साथ आकाश धीरे-धीरे बादलों से भरने लगा। खिली धूप गुम होने लगी और सर्दी भी अपनी तेवर बदलने लगी।
विज्ञापन

मौसम के रुख से अंदाजा लगाया जा रहा है कि पत्नीटाप में फिर ताजा बर्फ गिर सकती है। नत्थाटाप में भी मौसम बदला हुआ था। बर्फीली हवा चल रही थी। पत्नीटाप एवं नत्थाटाप में सुबह से सैलानियों का आवागमन जारी रहा व सैलानी बर्फ के बीच खूब अटखेलियां कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें