रामनगर। तहसील के पंजग्रा गांव में एक मंदिर में पूजा को लेकर दो लोगों में मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति की हालते गंभीर है। उसे उधमपुर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
यह घटना मंगलवार शाम की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजग्रा गांव के मंदिर में अजय पूजा कर रहा था। तभी वहां पर पंजग्रा निवासी ठाकुर दास भी पहुंच गया। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। इसके बाद दोनों उलझ गए और फिर हाथापाई शुरू हो गई।
बताया जाता है कि ठाकुर दास नशे में था वह अजय उसे पूजा नहीं करने दे रहा था। इसी पर दोनों में बहस शुरू हुई और देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई। इसमें ठाकुर दास को गंभीर चोट पहुंची है। उसे उपचार के लिए रामनबर के उप जिला अस्पताल में लाया गया जहां से उधमपुर रेफर कर दिया गया।
रामनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। साथ ही आरपीसी की धारा 341 और 323 के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ रामनगर के अनुसार जल्द ही इस मामले पर कार्रवाई होगी। घायल के बयान दर्ज किए गए हैं।