उधमपुर। पुलिस शहीदी दिवस पर जिला पुलिस लाइन उधमपुर में सोमवार को उधमपुर की तरफ से सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी गरीबदास मुख्य रूप से मौजूद थे।
एसएसपी उधमपुर अनिल मगोत्रा की अध्यक्षता में सुबह करीब साढ़े नौ बजे कार्यक्रम आरंभ हुआ। शुरुआत में गार्ड आफ आर्नर के साथ शहीद पुलिस जवानों को याद किया। डीआईजी गरीब दास ने पुलिस शहीदी दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 21 अक्तूबर 1959 को इंडिया-चीन बार्डर पर सीआरपीएफ के 10 जवान गश्त के दौरान शहीद हो गए थे। इस मौके पर उधमपुर पुलिस के पूर्व एएसपी बेनाम तोश, नव नियुक्त एएसपी खलील अहमद पोसवाल, एएसपी सूरम सिंह, पवन गुप्ता, बृज मोहन शर्मा आदि मौजूद थे। वहीं, रियासी में गीतानगर स्थित जिला पुलिस लाइन में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन करते हुए शहीद पुलिस के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।