फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में स्टाफ की कमी पर गुस्सा

Wed, 03 Apr 2013 05:30 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। सरकारी स्कूल भजनोवा में स्टाफ की कमी से गुस्साए लोगों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। भजनोवा के ग्रामीण सड़क पर उतर आए। सरपंच जगदीश चंद्र की अगुवाई में ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे और बताया कि सरकारी मिडिल स्कूल भजनोवा को हाई स्कूल का दर्जा मिले एक साल से ज्यादा हो चुका है, लेकिन स्टाफ की कमी पूरी अब तक नहीं की गई है। इससे विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि नौंवीं की कक्षा भी बिठा दी गई। मगर हाई स्कूल में 140 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल में मात्र तीन आरईटी व दो मास्टर ग्रेड के एक हेडमास्टर हैं। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र और शिक्षकों की नियुक्ति की मांग उठाई। एसडीएम नौशेरा डॉ. रजिंद्र खजूरिया ने तुरंत डिप्टी सीईओ को स्कूल में आने वाली परेशानी को हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें