फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओरेंज क्लब का ट्राफी पर कब्जा

Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के मिनी स्टेडियम में आयोजित तीसरी कारगिल मेमोरियल जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को कारगिल मार्टियस और बीबीएसवी पीठ ओरेंज क्लब के बीच खेला गया, जिसमें बीबीएसवी पीठ ओरेंज क्लब की टीम ने शानदार जीत हासिल करके फाइनल पर कब्जा किया। इस अवसर पर एएसपी बेनामतोश मुख्य मेहमान के रूप में मौजूद थे, जबकि डीएसपी हेडक्वार्टर सुखदेव भसीन विशेष मेहमान थे।
विज्ञापन

खेले गए फाइनल मुकाबले में बीबीएसवी पीठ ओरेंज क्लब ने कारगिल मार्टियस क्लब को 23-21 अंक से पराजित कर जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें एएसपी बेनामतोश ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। एएसपी ने कहा कि हैंडबाल प्रतियोगिता के आयोजन के जरिए कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिल रहा है। स्पोर्ट्स के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से भी मजबूती मिलती है। मौके पर अजय शर्मा, मनप्रीत सिंह, राजगुरु, विनोद कुमार, अजीत सिंह, सुशील शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें