फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों से भरी बस ने मेटाडोर को ठोका

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। मुख्य बस अड्डे के पास वीरवार की दोपहर कैदियों के भरी बस आगे खड़ी एक मेटाडोर को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के वहां मौजूद एक अल्टो कार को भी क्षति पहुंची। संयोग यह रहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

स्थानीय कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए मुलाजिमों को लेकर वापस लौट रही पुलिस की बस के चालक का मुख्य बाजार को जाने वाले रास्ते पर नियंत्रण बिगड़ा गया, जिससे बस अपने आगे खड़ी एक मिनी बस के साथ जा टकराई। बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि उस की चपेट में एक आल्टो कार भी आ गई। शाम चार बजे हुए इस घटना से वहां मौजूद लोग हैरान रह गये। अगर अनियंत्रित कैदियों की बस के आगे मिनी बस नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान वहां अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई, जिसे संभालने के लिए पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी। पिछले वर्ष भी सेना के एक बेकाबू ट्रक ने बस अड्डे पर तांडव मचाया था। जिस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी तथा पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मुख्य बस अड्डे पर किए गए अतिक्रमण से भी वाहनों को निकालने का पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें