फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई कर्मचारियों को जल्द स्थायी करे सरकार

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पीएचई वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक वीरवार को जिला उप प्रधान तिलक राज मनोत्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया और अस्थायी कर्मचारियों को जल्द स्थायी करने की मांग भी उठाई। बैठक में रामनगर, सामना बंज, मजौड़ी, कैथा, डुडू, बसंतगढ़, मजालता व अन्य इलाकों से कर्मचारी पहुंचे थे।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए मनोत्रा ने कहा कि सात वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके सीपी वर्कर्स व डेलीवेजर को आज तक सरकार ने स्थायी कर्मचारी नहीं बनाया है, जबकि नियम अनुसार सात वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद अस्थायी कर्मचारी को फौरन स्थायी कर्मचारी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से आईटीआई वर्कर्स को आरईटी शिक्षकों की तर्ज पर स्थायी कर्मचारी बनाने की मांग की जा रही है। सरकार ने इस मांग की तरफ भी कोई ध्यान नहीं दिया है। आईटीआई वर्कर्स शिक्षित कर्मचारी है, जिनकी पीएचई विभाग को सख्त जरूरत है। अगर इनको स्थायी कर्मचारी बना दिया जाता है तो भविष्य में पीएचई विभाग के लिए काफी लाभदायक होगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों को वापिस अपने स्थान पर ट्रांसफर करने, कर्मचारियों को एसआरओ 149 का लाभ देने और अन्य कई लंबित मांगों को पूरा करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से अपील है कि जल्द से जल्द सभी मांगों को पूरा करे। इस मौके पर अजय कुमार, तिलकराज, कुलदीप वर्मा, हंसराज शर्मा, बोधराज, हसनदीन, अशोक कुमार, किशोर कुमार, प्रदीप कुमार, लफु राम, पंजाब चंद, अश्वनी कुमार, पालम सिंह व अन्य कई कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें