फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए लोगों ने किया चक्का जाम

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में आज किश्तवाड़-पाडर मार्ग को बंद कर पेयजल समस्या को लेकर करीब 4 से 5 घंटे तक चक्का जाम रखा। आने जाने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

सरपंच आशिक हुसैन के नेतृत्व में डूल इलाके के लोग सड़क पर उतरे और पीएचई विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और विभाग के जूनियर इंजीनियर माजिद हुसैन का वहां से तबादला करने की मांग की साथ ही मार्ग तक तक बंद रखा गया जब तक न इलाके का नायब तहसीलदार दिलजीत सिंह परिहार वहां पहुंचे। उन्होंने तुरंत फोन कर एडब्लूई तारिक हुसैन को मौके पर बुलाया और लोगों की पेयजल समस्या हल करवाई। उसी समय पाईपें भी मंगवाई और अधिकारी ने आश्वासन दिया कि वह जेई के स्थानांतरण की बात उच्चाधिकारियों तक पहुंचा देंगे।
सरपंच आशिक हुसैन ने बताया कि जे.ई ने जानबूझ कर पानी सप्लाई बंद की थी, ताकि अपना बदला वह उन लड़कों से लें सके, जिन्होंने उसके साथ झगड़ा किया था। जिस पर पुलिस ने कुछ लड़कों को उठाया भी था, लेकिन जे.ई ने अपनी दुश्मनी निकालने के लिए पूरे इलाके में पानी की सप्लाई बंद कर दी, लोगों ने रोष स्वरूप प्रदर्शन किया तथा चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें