फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मिनी स्टेडियम स्थित बैडमिंटन कंप्लैक्स का नए सिरे से निर्माण करने की मांग को लेकर सोमवार शाम को बैडमिंटन खिलाड़ियों ने खेल विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों का कहना है कि खेल विभाग की तरफ से औपचारिता पूरी करने के लिए ही मरम्मत का कार्य शुरू किया जा रहा है। शाम करीब साढ़े छह बजे प्रदर्शन के दौरान सुरेश खजूरिया, सुधीर मन्हास, जतिन सेठी, आतिश गुप्ता, जसवंत सिंह, अनिल गुप्ता, राम वर्मा, पवन गुप्ता व अन्य कई खिलाड़ियों ने बताया कि कई वर्षों से बैडमिंटन कंप्लैक्स खस्तहाल में हैं। कुछ वर्ष पहले खेल विभाग की तरफ से बैडमिंटन कंप्लेक्स को नए सिरे से बनाने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया गया था। बीच में काम बंद हो गया थ्ाा। अब 14.5 लाख रुपये की लागत से केवल मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसका सभी खिलाड़ी पूरी तरह से विरोध करते हैं। क्योंकि बैडमिंटन कंप्लेक्स मरम्मत करवाने की हालत में नहीं हैं।
विज्ञापन

उसका नए सिरे से निर्माण करनवाना पड़ेगा। खिलाड़ियों ने कहा कि अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो सभी सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें