फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह साल से पुल खुलने का इंतजार

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले की चिनैनी तहसील में मानतलाई और लाटी के बीच पड़ते पंचायत सराड़ की सड़क पर तेरह साल पहले जिस पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, वह काम अभी तक सिर्फ पिलरों तक ही पहुंचा है। लोग लंबे समय से इस पुल के चालू होने का इंतजार कर रहे हैं। इस पुल के बिना लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस साल पुल को पूरा होने की उम्मीद है। लेकिन, विभाग यह स्पष्ट नहीं कर रहा है कि काम तक पूरा होगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक करीब तेरह साल पहले स्थानीय लोगों द्वारा मानतलाई से लाटी की ओर जानेवाली सड़क के बीच सराड़ के निकट एक पुल बनाने की मांग उठाई थी। प्रशासन ने इस मांग को देखते हुए पुल बनाने का काम लोक निर्माण विभाग की ओर से छह लाख की लागत से शुरू करवा दिया। लेकिन पुल का काम अभी तक पिलरों पर ही कई सालों तक अटका रहा। लोगों की बार बार मांग के बाद इसी वर्ष जनवरी 2012 में फिर से पुल पर स्लैब डालने का काम शुरू हुआ जिस पर बताया जा रहा है कि 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। वहीं स्थानीय लोगों ने मांग उठाई है कि इस पुल को जल्द से जल्द गाड़ियों के लिए खोला जाए ताकि बरसात के दिनों में सड़क के बीच आनेवाली परेशानियों से छुटकारा मिल सके।
मानतलाई और लाटी के बीच पड़ते गांव पंचायत सराड़ के सरपंच सुदेश चंद्र ने बताया कि करीब एक दशक पहले पुल बनाने का काम यहां पर शुरू हुआ था, लेकिन लोगों की बार बार मांग के बाद इस वर्ष पुल का काम लगभग पूरा कर लिया गया है और उन्होंने भी प्रशासन से इस पुल को गाड़ियों के लिए जल्द खोले जाने की मांग उठाई है ताकि लोगों को किसी भी किस्म की परेशानी न हो। जनसंघर्ष संस्था के प्रधान संजीत कुमार बबोरिया एडवोकेट ने मानतलाई और लाटी के दौरे के दौरान सराड़ गांव से गुजरते हुए इस पुल की स्थिति को देखा तो लोगों से बात करते हुए इस पुल को वाहनों के लिए खोले जाने की मांग उठाई। वहीं, लोक निर्माण विभाग के एईई राम सिंह ने बताया कि इस पुल का काम 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि इसी साल इसे गाड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें