फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया वेतन जल्द जारी करे सरकार

Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर (ब्यूरो)। पीएचई वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन मजालता इकाई की बैठक का आयोजन रविवार को खून इलाके में हुआ, जिसमें एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार से जल्द सीपी वर्कर्स का वेतन जारी करने की मांग की। लंबित मांगे पूरी नहीं होने पर फिर से सड़कों पर उतरने की भी चेतावनी दी। बैठक में तहसील चेयरमैन मोहन लाल शर्मा विशेष तौर पर मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए तहसील सचिव मक्खन लाल ने कहा कि एक वर्ष से भी ज्यादा समय से सीपी वर्करों को वेतन नहीं मिलने पर एसोसिएशन के सदस्यों ने आंदोलन छेड़ा था। बाद में सरकार की तरफ से औपचारिकता पूरी करने के लिए सीपी वर्कर्स को दो महीने का वेतन जारी कर दिया गया, अभी भी करीब 10 महीने का वेतन बकाया है। उन्होंने सरकार से अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई कर्मचारी बनाने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

तहसील प्रधान जगदीश चंद्र ने कहा कि आईटीआई वर्करों को पीएचई विभाग में काम करते हुए पांच वर्ष से भी ज्यादा समय बीत चुका है। उनकी मांग है कि सरकार आईटीआई वर्कर्स को आरईटी शिक्षकों की तर्ज पर स्थाई कर्मचारी बनाए। मोहन लाल शर्मा ने कहा कि सरकार की तरफ से लंबित मांगों को पूरा करने के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहा है। इस मौके पर नासिर अहमद, ओम प्रकाश शर्मा, जीवन सिंह, सुनील शर्मा, चैन सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें