फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम के बोझ तले दबे बिजली विभाग के लाइनमैन

Sun, 19 Aug 2012 12:00 PM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के बिजली विभाग में हर वर्ष ट्रांसफार्मर की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, जबकि ट्रांसफार्मर की देखरेख करने वाले लाइनमैन हर वर्ष कम होते जा रहे हैं। जिले में हालात ये बन चुके हैं कि काम कर रहे एक लाइनमैन को औसतन 20 ट्रांसफार्मर और सैकड़ों किलोमीटर बिजली की लाइन की देख रेख करनी पड़ रही है। लाइनमैन हर रोज जान पर खेल कर और कई गुना बोझ के नीचे दब कर काम करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

आज के आधुनिक युग में बिजली इंसान की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक है। बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने में लाइनमैन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बिजली व्यवस्था में कोई भी परेशानी सामने आने पर लोग लाइनमैन को ही याद करते हैं, लेकिन शायद लोगों को पता नहीं कि जिला उधमपुर में किन परिस्थितियों में लाइनमैन काम कर रहे हैं। जिला उधमपुर में वर्तमान समय में करीब 75 स्थाई और 250 अस्थाई लाइनमैन (डेलीवेजर) मौजूद हैं, जो कि दिन-रात कड़ी मेहनत करके 1795 ट्रांसफार्मर और 1336.60 किलोमीटर हाई टेंशन तार और 3382.78 किलोमीटर लंबी लो टेंशन तार की देख रेख कर रहे हैं। आंकड़ों को देख कर अंदाजा लग जाता है कि लाइनमैन किस तरह परेशानियों का सामना करके काम कर रहे हैं। बिजली विभाग के एक्सईएन कर्म चंद ने बताया कि अभी तक नए लाइनमैन की भर्ती के लिए सरकार की तरफ से कोई मंजूरी नहीं दी गई है। इसलिए अभी समस्या बरकरार रहेगी। उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से लाइनमैन को उपकरण सहित सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। वाहन की सुविधा देना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें