फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को 973 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। केंद्र सरकार से निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को भी कोरोना वैक्सीन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रविवार को जिले में शाम तक कुल 973 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई। इनमें से अधिक 45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के थे।
विज्ञापन

कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने अब अवकाश के दिन भी वैक्सीन लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसी को लेकर रविवार को भी जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने का काम चलता रहा। हालांकि अन्य दिनों के मुकाबले में कम संख्या में लोग वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचे। जिले में शाम तक कुल 973 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। इनमें से अधिक 703 45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के थे। इसके साथ 190 वरिष्ठ नागरिकों को पहली डोज और 60 को दूसरी डोज लगाई गई। 17 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी डोज दी गई। दो स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी डोज दी गई। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में अभी तक कुल 31740 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें सबसे अधिक 18587 वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन दी गई है। 6006 फ्रंट लाइन वर्कर्स को, 3580 स्वास्थ्य कर्मचारियों और 3668 45 से 60 की आयु वर्ग के लोगो को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें