उधमपुर। प्रदेश में दिन प्रतिदन बढ़ रहे कोरोना के मामलों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जियो और जीने दो ने रविवार को मास्क पहनाओ अभियान चलाया गया। उन्होंने बाजार पहुंच कर बिना मास्क के बाजार पहुंचे लोगों को रोका और उनको मास्क पहना कर घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने के लिए जागरूक किया।
जियो और जीने दो के प्रधान तारिक शाह और कार्यक्रम संचालक नीना कौल और अन्य सदस्य दोपहर करीब 12 बजे इंदिरा चौक पर पहुंचे और फिर उनको जो भी बिना मास्क के बाजार घूमता नजर आया तो उसको मास्क पहनाया गया। नीना कौल ने जागरूक करते हुए कहा किपिछले वर्ष कोरोना महामारी के चलते तमाम लोगो को सख्ती से एहतियात बरतने को कहा गया था। कोरोना के बचाव के लिए जारी दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी है। एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यह एक चिंता का विषय है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने टेस्ट करवाने सहित कोरोना वैक्सीन लेने की अपील की। इस मौके पर संगठन के सदस्य रूबी शेख, साहिल, आरिफ, चंद्र मोहिनी, अनीश, संतोष, पवन, अली व एजाज आदि मौजूद रहे।