उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को कुल 886 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी बीते दिनों के मुकाबले कम लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने पंहुचे हैं।
बीते कुछ दिनों के दौरान कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोगों की संख्या में कमी देखी जा रही है। जहां पहले रोजाना दो से तीन हजार से अधिक लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीन केद्रों पर आ रहे थे वहीं अब इनकी संख्या में कमी देखी जा रही है। इस कारण जिला प्रशासन की ओर से लोगों से अधिक से अधिक वैक्सीन लगवाने की अपील की जा रही है। मंगलवार को भी शाम तक जिले में कुल 886 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई।
इनमें 871 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली और 15 ने दूसरी खुराक ली है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला अस्पताल सहित जिले के विभिन्न वैक्सीन केंद्रों पर मंगलवार को नौ स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली डोज ली है। 82 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली और पांच ने दूसरी डोज लगवाई है। 45 से 60 आयु वर्ग के 559 लोगों ने पहली और 09 ने दूसरी डोज लगवाई है। 271 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 01 ने दूसरी डोज लगवाई है।