फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रेणा में 85 महिलाओं ने पूरा किया सिलाई-कढ़ाई का कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। रामबन की खड़ी तहसील के त्रेणा में सेना के तत्वावधान में जारी सिलाई-कढ़ाई कोर्स बुधवार को संपन्न हो गया। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए दो दिवसीय कोर्स का आयोजन त्रेणा क्षेत्र में किया गया, जिसमें 85 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर कोर्स पूरा करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र भी दिए गए। प्रशिक्षुओं ने बताया कि इस कोर्स में बहुत कुछ सीखने को मिला है। इससे आत्मनिर्भर होकर अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं। इसके लिए सेना का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पहले आतंकवाद से प्रभावित रहा है, जिसके बाद से सेना ने स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम शुरू करवाए हैं, जिनका लोगों को लाभ मिल रहा है। इस मौके पर खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाए गए। कार्यक्रम में बीडीसी खड़ी अध्यक्ष सज्जाद अहमद, सरपंच त्रेणा मोहम्मद रफीक नाइक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें