फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव की तैयारियां जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के चुनाव के लिए जिला प्रशासन की तरफ से प्रक्रिया जारी है। प्रशासन मतदाता सूची तैयार करने में जुटा है। पहले तीन अप्रैल तक मतदाता सूची तैयार की जानी थी, लेकिन अब इसका समय बढ़ा दिया गया है। अब मतदाता सूची के लिए सात अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं और 16 अप्रैल को मतदाता सूची पूरी तरह से तैयार होगी।
विज्ञापन

मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। सबसे पहले मतदाता सूची को तैयार करने का काम शुरू किया गया है। इसके लिए जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को भी दिशा निर्देश दिए गए थे। नए मतदाताओं के नाम का पंजीकरण और इसको लेकर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए लिए नौ से 24 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया था। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद निपटान के लिए 24 से 29 मार्च तक का समय रखा गया था। फिर तीन मार्च को प्रशासन की तरफ से इसकी फाइनल सूची को जारी कर दिया जाएगा। मतदाता सूची के फाइनल होने के बाद चुनाव के लिए नामांकन और चुनाव की तारीख के लिए अलग से अधिसूचना जारी कर दी जानी थी, लेकिन अब इसमें दो सप्ताह का अधिक समय लगने की संभावना है। अब इलेक्शन अथारिटी एसीआर विकार गिरी ने आपत्तियां दर्ज करवाने की अंतिम तारीख सात अप्रैल कर दी है और 16 अप्रैल को मतदाता सूची के जारी होने की संभावना है।
तीन अप्रैल तक मतदाता सूची जारी होने के बाद चुनाव की तारीख के एलान की संभावना थी। लेकिन मतदाता सूची को जारी करने में देरी हो रही है। अब चुनाव की तारीख भी देरी से ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुरमीत सिंह जोश, संयुक्त सचिव, जिला गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें